टाहलीवाल (ऊना)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रयास संस्था की ओर से संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच का क्रम जारी है। मंगलवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत अपर पंजावर एवं भैणी खड्ड में किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम ने विधानसभा क्षेत्र में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में 190 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुगम बनाने के उद्देश्य को साकार करते हुए ग्रामीणों को भरपूर लाभ दिया जा रहा है। संवाद