फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया जागरूकता अभियान

Sat, 04 May 2024 12:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मलेरिया को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। जिले में अभी तक मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया के खिलाफ जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

इस अभियान के तहत मलेरिया के लक्षणों, बचाव और इलाज के बारे में जानकारी प्रदान करने के लिए आशा वर्कर और आंगनबाड़ी केेद्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। मलेरिया जैसी मच्छरों से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए सामुदायिक सहयोग और समुदाय में जागरूकता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अभियान के तहत जनता को मच्छरों के ब्रीडिंग स्थलों की सफाई रखने, मलेरिया के लक्षणों को पहचानने और उपचार के लिए स्वस्थ व्यवहार को बढ़ावा देने के लिए संदेश पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। इस अभियान के जरिए सामाजिक माध्यमों, शैक्षिक संस्थाओं और स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि मच्छरों के पैदा होने को कम करने के लिए ग्राम पंचायत के सहयोग से गांवों, तालाबों, कुओं और अन्य स्थानों पर जहां जमा पानी है, मच्छर पैदा हो सकते हैं, वहां छिड़काव भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभाग की तफ से लोगों से अपील की जा रही है कि यदि किसी व्यक्ति में मलेरिया के लक्षण पाए जाते हैं, तो रोगी को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार करवाएं।


मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के लक्षणों में चक्कर आना, सांस फूलना, उल्टी, सर्दी के साथ बुखार आना और गंभीर मामलों में बेहोशी भी आ सकती है। मलेरिया से बचाव के लिए अपने आसपास पानी न जमा होने दें। पानी से भरे गड्ढों में मिट्टी भर दें। टायरों को बिखरे पड़े न रहने दें। पानी के सभी बर्तनों, टंकियों को ढक कर रखें। मलेरिया के लक्षण दिखने पर निजी स्वास्थ्य केंद्रों में जाकर अपनी जांच करवाएं।
विज्ञापन



मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से सतर्क है। जिले में अभी मलेरिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। लोगों को आशा वर्कर के माध्यम से मलेरिया से बचाव को लेकर जागरूक किया जा रहा है। अगर किसी व्यक्ति को मलेरिया के लक्षण महसूस होते हैं, तो वह नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उपचार जरूर करवाए।
विज्ञापन

डाॅक्टर एसके वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें