सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली के ललड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की
हरोली (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव ललड़ी में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के तहत शिविर का आयोजन किया गया। डॉ. प्रदीप कुमार, लैब तकनीशियन रुचि कपिला और मनीष ठाकुर सहित मेडिकल टीम ने 100 से अधिक ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मेंद्र राणा भी उपस्थित रहे। लोगों को निशुल्क दवाइयां और चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जांच में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ों का दर्द और कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं से ग्रसित मरीज सामने आए। डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह गांववार रोस्टर तैयार किया जाता है।
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा हरोली के ललड़ी में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लोगों के स्वास्थ्य की