टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम हरोली ने गोंदपुर बुल्ला में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें 77 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जबकि 34 मरीजों के आवश्यक मेडिकल टेस्ट किए गए। शिविर के दौरान मरीजों को चिकित्सीय परामर्श दिया गया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। लोगों को संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, योग, स्वच्छता, पर्याप्त नींद और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर टीम सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार, रुचि, मनीष ठाकुर व निहाल सिंह ने सेवाएं प्रदान कीं। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहीं और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया। संवाद