फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अपर पंजावर में 70 लोगों का स्वास्थ्य जांचा

विज्ञापन
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम  अपर पंजावर में स्वास्थ्य जांच शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली उपमंडल के तहत अपर पंजावर गांव में सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें ग्रामीणों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच के साथ उन्हें दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया। शिविर के दौरान कुल 70 मरीजों की जांच की गई। इस दौरान 45 लोगों के टेस्ट किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाइयां और स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। शिविर में डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में टीम ने सेवाएं दीं। टीम के अन्य सदस्यों में रुचि, मनीष और निहाल शामिल रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा के माध्यम से उन्हें अपने गांव के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें