बाथड़ी के उद्योगिक क्षैत्र में स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग में स्वास्थ्य शिविर के दौरान कागग
टाहलीवाल (ऊना)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की हरोली टीम (प्रीति, मनीष, निहाल) ने डॉ. प्रदीप के नेतृत्व में गांव और पंचायत बाथड़ी के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित वर्धमान इस्पात उद्योग स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 150 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। लोगों के ब्लड ग्रुप जांच भी किए गए। शिविर के दौरान बुजुर्ग, महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की सामान्य जांच एवं रक्तचाप निशुल्क की गई। इस दौरान मजदूरों को कैंसर के बारे में जागरूक किया। डॉ. प्रदीप ने कहा कि भारत में हर रोज लगभग 1800 लोग फेफड़े कैंसर से पीड़ित होते हैं। इनमें से लगभग 1600 लोग इससे जीवन खो देते हैं। फेफड़े कैंसर के साधारण लक्षणों में सांस लेने में तकलीफ, खूनी खांसी, सीने में दर्द, वजन कम होना, थकान और कमजोरी शामिल होती हैं। फेफड़े कैंसर से बचने के लिए तंबाकू और धूम्रपान से दूर रहें, प्रदूषित वातावरण से बचें और नियमित व्यायाम और स्वस्थ आहार का सेवन करें।