संवाद न्यूज एजेंसी
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के गांव टकोली निवासी हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार पुत्र मोहिंद्र सिंह को हिमाचल प्रदेश पुलिस में उत्कृष्ट कार्य के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया है। वे वर्तमान में स्टेट सीआईडी साइबर शिमला में तैनात हैं। उन्हें यह सम्मान पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाओं और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया। अरविंद कुमार की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। परिजनों और स्थानीय लोगों ने गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। टकोली पंचायत प्रधान ममता राणा, पूर्व प्रधान राजेश राणा, पूर्व प्रधान कंचना देवी, पूर्व प्रधान सुखदेव ठाकुर,सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जगदीश ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्याध्यापिका राणी रणौत, सहित अन्य समाजसेवी व बुद्धि जीवी वर्ग ने अरविंद कुमार की इस उपलब्धि पर खुशी जताई तथा बधाई दी।