फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जिस विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की, उसी में प्रधानाचार्य का पदभार संभाला

Sun, 05 Apr 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
चकसराय (ऊना)। चौकीमन्यार निवासी अश्वनी कुमार ने जिस विद्यालय में कभी शिक्षा ग्रहण की, आज उसी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौकीमन्यार में उन्होंने प्रधानाचार्य के रूप में पदभार संभाला। अश्वनी शर्मा ने अपने अध्यापक सेवाकाल की शुरुआत एक अप्रैल 1990 से पब्लिक हाई स्कूल टकारला से की। इसके बाद 28 फरवरी 1992 को उनकी पहली सरकारी नियुक्ति हाई स्कूल चौकीमन्यार में टीजीटी (नॉन मेडिकल) के पद पर हुई। अब चार अप्रैल 2026 को उन्हें प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया और उन्होंने चौकीमन्यार स्कूल में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अश्वनी शर्मा की सबसे बड़ी विशेषता उनका शांत, सरल और मिलनसार स्वभाव रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें