शनि जयंती के उपलक्ष पर नारी जलो दी बढ़ स्थित शनि मंदिर में हवन करते मंदिर अधिकारी अजय मडियाल और
चिंतपूर्णी (ऊना)। क्षेत्र के गांव जलो दी बढ़ स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी अजय मंडियाल, कार्यक्रम आयोजक राम कुमार कौल, रविंद्र कालिया, भूषण, जीवन प्रकाश, सुलोचना, संजीव कालिया इत्यादि उपस्थित रहे। दूसरी ओर भटेड़ क्षेत्र में भी शनि जयंती समारोह आयोजित किया गया, जिसमें जागरण और भंडारे का आयोजन भी किया गया। मंदिर पुजारी राम आसरा ने बताया कि शनि जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। संवाद