फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीत क्षेत्र में लूट की घटनाओं संबंधी हरोली पुलिस पंजाब रवाना

Thu, 29 Aug 2024 04:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हरोली विधानसभा के बीत इलाके में चोरी व लूटपाट की घटनाओं में पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास तेज कर दिए हैं। वारदात में शामिल आरोपियों से जुड़े कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं। उसी आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा।
विज्ञापन

अभी तक केवल भदसाली गांव के मंदिर में चोरी करने वाले दो लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ा गया है, जबकि अन्य किसी वारदात का आरोपी काबू नहीं आया है। जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस की एक टीम बुधवार को पंजाब में भी गई। वहां आरोपियों से जुड़े संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी भी की। वहीं, सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति का चेहरा भी दिखा है। हालांकि उससे संबंधित जानकारी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगी। उसकी फोटो को पंजाब पुलिस के पास भी भेजा गया, ताकि उसकी पहचान से जुड़ी जानकारी हासिल की जा सके। ध्यान रहे कि बीते कुछ दिनों में हरोली के बीत, टाहलीवाल और संतोषगढ़ में चोरी व लूटपाट की घटनाएं लगातार सामने आई हैं। यह पहली बार है कि लगातार ऐसी वारदात को बेखौफ तरीके से दिनदहाड़े अंजाम दिया गया। इससे पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठना भी लाजमी है।
डीएसपी हरोली मोहन रावत ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। इसको लेकर पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। कुछ सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें