फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शिक्षक पुरस्कार पाकर लौटे हरदीप को किया सम्मानित

Sat, 07 Sep 2024 03:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पांच सितंबर को राज्य स्तर पर शिमला में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार पाकर वापस लौटे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय त्यूड़ी के साइंस अध्यापक हरदीप सिंह को सम्मानित किया गया। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ ने प्रधान रमेश कुमार मेहरा के नेतृत्व में हरदीप सिंह को शाॅल, टोपी एवं स्मृति चिन्ह देकर नवाजा गया। हिमाचल प्रदेश विज्ञान अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार मेहरा ने इस दौरान हरदीप सिंह एवं उसके परिजनों को बधाई दी। कहा कि साइंस अध्यापक को राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार मिलने से विज्ञान अध्यापकों में खुशी की लहर है। जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजन शर्मा, संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बलवीर सिंह मनकोटिया, महासचिव अनिल कुमार, कानूनी सलाहकार संजीव लट्ठ, सह सचिव पवन कुमार, सोमनाथ, मनोज कुमार, संजीव कुमार, डॉ कुंदन कुमार, कुलदीप चंदेल, सतीश कुमार, मुनीश कुमार, नवदीप जस्सल, राजेश कुमार, राजीव कुमार सहित अन्य विज्ञान अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें