चलेट में दंगल कमेटी प्रधान कमेटी सदस्यों के साथ दंगल के विजेता उपविजेता को इनामी राशि देते हुए।
सागर दिल्ली ने जीता उपविजेता का इनाम
संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। गगरेट विधानसभा के कस्बा दौलतपुर चौक के साथ लगते गांव चलेट में पिछले तीन दिन से चल रहे कुश्ती दंगल के अंतिम दिन देर रात तक चले फाइनल के रोचक मुकाबले में सागर दिल्ली को हराकर हरदीप सोनीपत ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता हरदीप सोनीपत को दंगल कमेटी की ओर से 15 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई, जबकि इस कुश्ती के उपविजेता पहलवान सागर दिल्ली को 14 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया। दंगल में प्रदेश व पंजाब, हरियाणा के विभिन्न शहरों से आए पहलवानों ने भाग लिया। विजेता व उपविजेता पहलवानों को चलेट दंगल कमेटी द्वारा खिताबी इनाम देकर सम्मानित किया। इस मौके पर दंगल कमेटी के प्रधान दर्शन सिंह, उपप्रधान कैप्टन नवीन डडवाल, सचिव मलकियत सिंह, कैशियर जगदीश सिंह, तरसेम सिंह, कैप्टन विकास, महिंदर डडवाल, हरदेव डडवाल, काका, अनिल, साहिल, आशीष, सेण्डी, सुमित, सोनू, रमेश तपर्याल,दिवंश डडवाल इत्यादि उपस्थित रहे।