बंगाणा में बहीं गांव में दंगल में विजेता पहलवान को सम्मानित करते सदस्य । संवाद
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र की खरयालता पंचायत के गांव बहीं के ऐतिहासिक गुग्गा जाहरपीर मंदिर में रविवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। इसमें अलग-अलग स्थानों से दंगल में पहुंचे पहलवानों ने अपना-अपना दमखम दिखाया। इस मौके पर फाइनल में चौकीमन्यार के शशि तथा पंजाब के तरनतारन के हरभजन सिंह में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। फाइनल में तरनतारन के हरभजन सिंह ने फाइनल माली जीती। इस मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पंचायत प्रधान राकेश धीमान, सेवानिवृत्त मेजर रधुवीर सिह, सेवानिवृत्त कैप्टन मदन लाल, राजेंद्रा पथ परिवहन निगम के प्रबंधक राजेन्द्र ठाकुर, सुरजीत सिंह और ग्रामीण मौजूद रहे। फाइनल मुकाबले में 4100 रुपये और चांदी का कड़ा व उपविजेता को 3100 रुपये देकर सम्मानित किया।