फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सुंदरनगर में हैंडबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
सुंदरनगर में हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ के बाद मुख्य अतिथि एसएचओ सुंदरनगर कमल कांत खिलाड़िय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सुंदरनगर(मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेला 2026, सुंदरनगर के अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हैंडबाल प्रतियोगिता के साथ किया गया। यह प्रतियोगिता एमएलएसएम कॉलेज मैदान में सनशाइन तथा महामाया सुंदरनगर की टीमों के बीच आयोजित की गई। इस मौके पर थाना प्रभारी (एसएचओ) सुंदरनगर कमल कांत बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कमल कांत ने प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ किया और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया और खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें