फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: हमीरपुर की टीम ने जीता वनडे टूर्नामेंट का खिताब

Tue, 05 May 2026 12:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने पर ​खिलाड़ियों को सम्मानित करते आयोजक। संवाद - फोटो : भाजपा कार्यालय में आयोजित प्र​शिक्षण कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ता।
विज्ञापन
ऊना। इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट सीनियर वनडे टूर्नामेंट के खिताब पर हमीरपुर ने कब्जा जमाया है। सोमवार को जेएनवी पेखुबेला मैदान पर हुए फाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हमीरपुर की टीम ने 31 ओवर में छह विकेट खोकर 213 रन बनाए। टीम की ओर से एकांत सेन ने शानदार 94 रन की पारी खेली जबकि मृदुल सुरोच ने 48, शुभम ने 32, अक्षय वशिष्ठ ने 11 रन का योगदान दिया। कांगड़ा टीम की ओर से साहिल कुमार, अपूर्व वालिया और रमेश कुमार ने प्रभावी गेंदबाजी की। रमेश ने सर्वाधिक दो विकेट लिए। मैच में 214 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कांगड़ा टीम की शुरुआत मजबूत रही। शौर्य सरन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 89 रन बनाए जबकि इनेश महाजन ने 56 और सिद्धार्थ पुरोहित ने 48 रन जोड़े। अंतिम ओवर में मुकाबला बेहद रोमांचक हो गया और कांगड़ा की टीम ने मात्र एक रन जीत से दूर 31 ओवर में चार विकेट पर 212 रन ही जोड़ सकी। हमीरपुर की ओर से दिनेश, प्रिंस, गौरव ठाकुर और रोहित ने एक-एक विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें