फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पहली पारी में हमीरपुर की टीम 98 रन पर सिमटी

Wed, 31 Dec 2025 01:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। एचपीसीए के तत्वाधान में ऊना में चल रहे पुरुष वर्ग के अंडर-14 जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत मंगलवार को बिलासपुर और हमीरपुर की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर हमीरपुर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहली पारी में हमीरपुर की टीम 42.2 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से यस्त कुमार ने 47 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके और एक छक्का शामिल रहा। वहीं विवान नरवाल ने 11 रन बनाए। बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी में मयंक शर्मा ने चार विकेट झटके जबकि अक्षय ठाकुर ने तीन विकेट हासिल किए। जवाब में बिलासपुर ने पहली पारी में 45 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 105 रन बनाकर 7 रन की बढ़त हासिल कर ली। बिलासपुर की तरफ से ईशान राजपूत ने 33 रन बनाए, जिसमें 5 चौके शामिल रहे। आरव गौतम ने 17 रन की पारी खेली और 3 चौके लगाए। हमीरपुर की गेंदबाजी में विवान नरवाल ने 3 विकेट लिए जबकि अरमान ठाकुर ने 2 विकेट चटकाए। मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक बिलासपुर को मामूली बढ़त मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें