फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नशे में वाहन चलाने और दुर्व्यवहार पर थाने में काटनी पड़ी रात

Wed, 28 Oct 2026 11:59 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
गगरेट (ऊना)। त्योहारी सीजन में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार देर शाम नशे की हालत में दोपहिया वाहन चलाने और पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक चालक को थाने में रात बितानी पड़ी। पुलिस ने वाहन चालक को रोककर जांच की तो वह नशे की हालत में पाया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों से दुर्व्यवहार करने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। डीएसपी अंब अनिल पटियाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें