फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुरुद्वारा बारांदरी में गुरमत समागम आयोजित

Mon, 19 Aug 2024 03:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना नगर के संस्थापक गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह जी बेदी के मंझले पुत्र बाबा तेग सिंह के तप अस्थान गुरुद्वारा बारांदरी, हरडा वाला बाग लोअर कोटला कलां में रविवार को गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह बेदी की प्रेरणा से श्री सुखमनी साहिब के पाठ किए गए। जानकारी देते हुए बीबी मंजीत कौर, कुलविंदर कौर ने बताया कि बाबा तेग सिंह के तप अस्थान पर सरबत के भले के लिए महीनेवार गुरमत समागम का आयोजन किया गया, जिसमें श्री सुखमनी साहिब और चौपाई साहिब के पाठ किए गए और सरबत के भले की अरदास की गई। इस अवसर पर कांता कौर, सरबजीत कौर, जसलीन कौर, सुरजीत कौर, गुरप्रीत सिंह, जोगमन सिंह, हरपाल सिंह, मनीन्दर कौर, सरबजीत सिंह, कुलविंदर कौर, मंजीत कौर, जगजीत कौर, कुलवंत कौर, ओम प्रकाश सिंह, प्रभ कौर, सहत अन्य उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें