फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नारी में युवकों के दो गुटों में चले हथियार, क्रॉस केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर के समय हुई झड़प, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत नारी में युवकों के दो गुटों में तेजधार हथियारों से हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पहले पक्ष से शिकायतकर्ता अमरदीप सिंह निवासी गांव सनोली मजारा ने बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे वह अपने दोस्त अमनदीप सिंह निवासी सनोली के साथ स्कूटी पर धर्मशाला (कांगड़ा) घूमने के लिए निकला। करीब 3:30 बजे जब वह ऊना से आगे टक्का गांव पहुंचा तो वहां वंश निवासी पूना खड़ा था। आगे निकलने पर गांव नारी से करीब 100 मीटर दूर वंश बाइक पर सवार होकर आया और उसकी स्कूटी के आगे बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया। आरोप है कि वंश ने तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान अमरदीप का दोस्त अमनदीप सिंह किसी तरह उसे छुड़ाने में सफल रहा। अमरदीप का कहना है कि वंश के साथ तीन और युवक भी थे, जिनके नाम वह नहीं जानता। वहीं, दूसरे पक्ष से युवराज सिंह निवासी वार्ड नंबर-02, गांव पूना, डाकघर सनोली, जिला ऊना ने शिकायत में कहा कि वह अपने दोस्तों वंशदीप सिंह और सुखविंद्र निवासी सैहजोवाल के साथ बुलेट पर टक्का में रिश्तेदारी में जा रहा था। करीब 3 बजे टक्का पहुंचने पर अमरदीप सिंह अपनी स्कूटी समेत वहां आया और तीन अन्य लोगों के साथ उनकी बुलेट के आगे स्कूटी रोक दी। आरोप है कि अमरदीप ने तेजधार हथियार से उस पर और वंशदीप पर हमला कर दिया। हमले में युवराज के दोनों बाजुओं पर चोटें आईं, जबकि वंशदीप की पीठ पर चोट लगी। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें