फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गुग्गा जाहरवीर नाईली मंडली को किया सम्मानित

Sun, 25 Aug 2024 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा बाजार में गुग्गा जाहरवीर नाईली मंडली को चांदी मालाओं से सम्मानित किया। मंडली ने भव्य तरीके से गुग्गा जाहरवीर का गुणगान किया। इसके चलते उन्हें किशोरी ठाकुर व रविंदर गर्ग द्वारा 11 लोगों को चांदी की मालाओं से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि जो भक्त नौ दिन लगातार घर छोड़ गुग्गा जाहरवीर का गण्गान किया, उस मंडली को चांदी मालाओं से सम्मानित किया। इस मौके पर मंडली प्रमुख रमेश चंद ने बताया कि इस मंडली में हर सदस्य अपना रोजमर्रा का काम छोड़ गुणगान में लगा है। इस अवसर पर प्रेम ठाकुर चेला राजेश शर्मा, मंडली प्रधान रमेश चन्द, राजकुमार, मनोहर लाल, जसमेल, रिंकू, सोहन लाल, सरवन कुमार, मुनीष कुमार, बिट्टू व्यापार मंडल प्रधान विनोद ठाकुर, आशीर्वाद होटल मालिक विशाल भारती, कुटलैहड़ टैक्सी स्टैंड के सभी ड्राइवर, राजन शर्मा, नवीन, रिशव, प्रदीप शर्मा, अभिनव, विशाल, राहुल शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें