फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भगवान परशुराम की जयंती पर निकाली भव्य शोभा यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों की तादाद में युवाओं ने शोभा यात्रा में लिया हिस्सा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दौलतपुर चौक (ऊना)। भगवान परशुराम की जयंती पर बुधवार को दौलतपुर चौक में परशुराम सभा दौलतपुर चौक के सदस्यों की ओर से भव्य शोभा यात्रा विधि विधान और हवन यज्ञ कर निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। भगवान परशुराम की शोभा यात्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। शोभा यात्रा दौलतपुर चौक, मरवाड़ी, जोह, डगोह स्कूल से भद्रकाली, मुबारिकपुर, गगरेट, घनारी, दियोली होते हुए दौलतपुर चौक पहुंची। जहां लोगों ने पूरे उत्साह एवं डोल नगाड़ों के साथ शोभा यात्रा का स्वागत किया। खाने पीने और लंगर की पूरी व्यवस्था सनातनियों की ओर से की गई। भगवान परशुराम की आराधना के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज के लोग ढोल की थाप पर थिरकते हुए चलते रहे। जय परशुराम, जय श्रीराम के नारों से वातावरण गूंज रहा था। सबसे आगे भगवान परशुराम की झांकी चल रही थी। उनके पीछे सजावट की गई गाड़ियों के काफिले में स्थानीय युवा चल रहे थे। राधा कृष्ण मंदिर पहुंच कर परशुराम सभा के संयोजक एवं सदस्यों ने कहा कि आज ब्राह्मण समाज ने एकता का परिचय दिया। सभी को भगवान परशुराम को अपना आदर्श मानते हुए कार्य करना चाहिए। भगवान परशुराम ने समाज से असामाजिक कुरीतियों से भरे दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों का संहार किया था। मंदिर में पहुंचकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। शोभा यात्रा में भगवान परशुराम की सात फुट ऊंची फोटो को सजाकर झांकी तैयार की गई। इस अवसर पर संदीप काकू, मनोज शर्मा मोनू, अरविंद शर्मा रिंकू, नरेश शर्मा, कैप्टन हैप्पी, रोहित जोशी गुगलु, मनोज शर्मा, ब्रह्मप्रकाश शर्मा, पंकज मिंटू सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें