फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब को 50 साल से बस स्टैंड तक उपलब्ध नहीं करवा पाई सरकारें

विज्ञापन
विज्ञापन
सवारियां सड़क के बीचोबीच खड़े होकर करती हैं बसों का इंतजार
विज्ञापन

दुकानों के सामने सड़क पर खड़ी रहती हैं बसें, कारोबार भी प्रभावित
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला ऊना की सबसे बड़ी तहसील अंब उपमंडल मुख्यालय में पचास साल से बस स्टैंड तक उपलब्ध नहीं हो पाया है। वर्तमान में अंब तहसील की विभिन्न ग्राम पंचायतों की आबादी लाखों पार कर चुकी है। अंब में मौजूदा दो बस स्टाॅप है। एक चिंतपूर्णी रोड का बस स्टाॅप और दूसरा हमीरपुर-ऊना रोड का बस स्टाॅप। कई सरकारें आईं और चली गईं लेकिन यहां आज दिन तक आधुनिक सुविधा संपन्न बस स्टैंड मुहैया नहीं करवा पाई हैं। स्थानीय लोगों जगदीश, ओंकार सिंह भट्टी, सुनील गुप्ता, मास्टर रमेश, संदीप शर्मा, नितिन कुमार, भारत भूषण, महेश कुमार, गुरुदेव सिंह बिट्टू, शमशेर सिंह, रवि कुमार, होशियार सिंह, सतीशवर चंद, भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि रोजाना अंब के दोनों बस स्टाॅप से सैकड़ों बसें आती- जाती हैं। यात्रीगण अपनी जान हथेली पर रखकर सड़क के बीचोबीच खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। यहां पर दुर्घटना का शिकार हुए लोगों की भी लंबी फेहरिस्त का दुखद रिकॉर्ड है। यातायात की भगदड़ के चलते कोई भी बड़ा बस स्टैंड, बड़ा चौक, फ्लाई ओवर ब्रिज ,बाईपास और पार्किंग उपलब्ध होना स्वप्न ही बन चुका है। अंब बस स्टाॅप की इस दुविधाग्रस्त हालात ने स्थानीय दुकानदारों को भी बुरी तरह प्रभावित किया है। असल में सारी बसें इन दोनों बस स्टाॅप पर उनकी दुकानों के सामने सड़क पर खड़ी रहती हैं। ऐसे में उनका कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अंब में कोई भी पार्किंग न होने से हालात बदतर होते जा रहे है। सैकड़ों बड़े-छोटे वाहनों की आवाजाही से छोटा सा चौक हांफने लगता है और घंटों जाम लगने की नौबत आ जाती है। इलाकावासियों को उम्मीद है कि आने वाले नए साल में अंब तहसील उपमंडल मुख्यालय में यातायात सुधारने के लिए सभी सुविधाओं को अवश्य ही अमलीजामा पहनाकर योजनाबद्ध कार्यान्वित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें