दौलतपुर चौक(ऊना)। हिम आंचल पेंशनर्स संघ गगरेट की बैठक सिद्ध बाबा मौनी धाम मंदिर घनारी में रामपाल शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसमें पेंशनर्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पेंशनर्स संघ ने लंबित मांगों, जिसमें 65 वर्ष, 70 वर्ष और 75 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत और 15 प्रतिशत मूल वेतन पर वृद्धि करने पर सरकार से अनुरोध किया गया। सभा के शुरू में पेंशनर्स संघ ने दिवंगत सरदार कर्म सिंह, दिवंगत जगदीश धीमान, दिवंगत सुदर्शन लाल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। पेंशनर्स संघ ने सरकार से निवेदन किया है कि जनवरी 2023, जुलाई 2023 और जनवरी 2024 की डीए किश्तों का शीघ्र अतिशीघ्र भुगतान किया जाए। बैठक में प्रदेश वित्त सचिव ओम राज कंवर, प्रेस सचिव सतदेव पराशर, जिला प्रधान राज कुमार शर्मा, खंड ऊना के प्रधान रोशन लाल चौधरी, मुख्य सलाहकार रमेश भारद्वाज, जिला वित्त सचिव रामपाल धीमान, रमेश कुमार, शंकरी देवी, हितदेव, दयानंद, विधि चंद, राज रानी, उमावती, कुलविंद्र, लज्जा देवी, नरेश कुमारी, सोमलता और अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद