फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीए की बकाया किस्तों का शीघ्र भुगतान करे सरकार : रामपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले, सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अभी तक नहीं हुआ कोई भुगतान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
दौलतपुर चौक (ऊना)। पेंशनर्स संघ खंड गगरेट की एक आम सभा स्थानीय निजी होटल में बुधवार को आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष रामपाल शर्मा ने की। बैठक में बड़ी संख्या में पेंशनधारकों ने भाग लिया। सभा में सरकार से मांग की गई कि जुलाई 2023 से जनवरी 2025 तक के 13% डीए की बकाया किस्तों का क्रमवार और शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। यह भी बताया गया कि जनवरी 2016 से जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों को अभी तक कोई भुगतान नहीं मिला है। साथ ही पेंशनरों के मेडिकल बिलों का निपटारा भी वर्षों से लंबित है, जिस पर सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पेंशनरों ने सरकार से वर्षों पुरानी मांग दोहराई कि 65, 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने पर मूल पेंशन में क्रमशः 5%, 10% और 15% अतिरिक्त भत्ता जोड़ा जाए लेकिन यह मांग आज तक अधूरी बनी हुई है। संघ ने सरकार से सभी लंबित मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र समाधान की अपील की है। बैठक में प्रदेश वित्त सचिव ओमराज कंवर, राजकुमार शर्मा, तरसेम सिंह, कैलाश कुमार, रघुवीर सिंह, सतदेव कंवर, नसीब सिंह राणा, हरभजन सिंह, कृपाल सिंह डडवाल, धर्मपाल शास्त्री, सुरेश कुमार भारद्वाज, राजेंद्र कुमार, सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद, रमेश चंद शर्मा, मदन लाल शर्मा, गुरबचन सिंह और संतोष देवी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। सभा में मवा कहोलां गांव की कांता देवी पत्नी किशोरी लाल के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें