फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों की मांगों को अनदेखा न करे सरकार : राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टाहलीवाल (ऊना)। हिमाचल पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जिला ऊना की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को पालकवाह स्थित स्किल डेवलपमेंट सेंटर में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हरमेश राणा ने की। बैठक में भारी संख्या में पेंशनर और एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य पेंशनर की लंबित समस्याओं और सरकार से उनकी मांगों को लेकर चर्चा करना था। हरमेश राणा ने कहा कि पेंशनरों के अधिकारों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा मांगे न मानने पर पेंशनर संघर्ष की राह पर चलने को तैयार होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी हिमाचल सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि पेंशन भुगतान में हो रही देरी, चिकित्सा बिलों का लंबित रहना और वित्तीय कठिनाइयों के चलते पेंशनरों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में जनवरी 2016 से जनवरी 2022 तक के लंबित पेंशन भुगतान का तुरंत निपटारा करने, लंबित 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता तथा पिछली बकाया राशि का भुगतान करने, चिकित्सा बिलों की प्रतिपूर्ति के लिए तत्काल प्रक्रिया शुरू करने, पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए एक समर्पित संवाद समिति का गठन करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया। इसके अलावा 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस पर पालकवाह स्थित ऑडिटोरियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें