आईटीआई में खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन हुए कड़े मुकाबले
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। आईटीआई ऊना में आठवीं जिलास्तरीय चार दिवसीय राजकीय और निजी आईटीआई लड़कियों व लड़कों की खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न मुकाबले खेले गए। राजकीय आईटीआई ऊना के प्रधानाचार्य अंशुल भारद्वाज ने बताया कि लड़कियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम में एकल गायन में राजकीय आईटीआई बंगाणा ने प्रथम और राजकीय आईटीआई ऊना ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सांग में राजकीय आईटीआई बंगाणा ने प्रथम व आईटीआई ऊना ने द्वितीय स्थान हासिल किया। लोक नृत्य प्रतियोगिता में आईटीआई ऊना ने प्रथम व आईटीआई बंगाणा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी लड़कियों के फाइनल मुकाबले में आईटीआई वूमेन ऊना की टीम ने राजकीय आईटीआई ऊना को पराजित किया। लड़कियों के वाॅलीबाल मुकाबले में आईटीआई बंगाणा ने आईटीआई महिला ऊना को 2-0 से पराजित कर दिया। बैडमिंटन लड़कियों के फाइनल मुकाबला में आईटीआई बंगाणा ने आईटीआई ऊना को 2-0 हराया। लड़कों के बास्केटबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में राजकीय आईटीआई बंगाणा ने बढेड़ा आईटीआई को पराजित किया। लड़कों के वाॅलीबाल के फाइनल मुकाबले में मॉर्डन आईटीआई मैड़ी ने आईटीआई ऊना को 3-0 से हरा दिया। बैडमिंटन लड़कों के सेमीफाइनल में आईटीआई बंगाणा ने आईटीआई ऊना को 2-0 से हराया। खो-खो में आईटीआई ऊना ने आईटीआई पंडोगा को 15-0 से पराजित कर दिया।