ऊना। जिला ऊना भाजपा के महामंत्री राजकुमार पठानिया ने कहा कि हिमाचल सरकार बौखला गई है, भाजपा का फोबिया हो गया है, सरकार पटरी से उतर गई है। हिमाचल प्रदेश को बदनाम करने का काम भी कांग्रेस की सरकार कर रही है। आपदा में भी मदद नहीं बल्कि एफआईआर कर रही है। पठानिया ने कहा कि जिस प्रकार से 65 से अधिक लोगों के ऊपर थुनाग क्षेत्र में केस दर्ज हुआ। वह अति निंदनीय है जिसको सरकार द्वारा तुरंत वापस लेना चाहिए। सरकार को यह भी देखना चाहिए था कि किन लोगों पर एफआईआर दर्ज की है।