फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फर्नीचर की दुकान से सामान चोरी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 22 Jul 2026 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। थाना टाहलीवाल के तहत दुलैहड़ में एक फर्नीचर की दुकान से सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दविंद्र कुमार निवासी वार्ड-6, हीरानगर, तहसील हरोली जिला ऊना ने शिकायत दर्ज करवाई कि 20 जुलाई की सुबह उन्हें फोन पर सूचना मिली कि उनकी फर्नीचर की दुकान के पीछे बने टीन शेड से अमनदीप निवासी दुलैहड़, तहसील हरोली, जिला ऊना एक बोरी में सामान ले गया है। सूचना मिलने पर दविंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान से कुछ सामान चोरी होना पाया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अमनदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें