फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण नाम भजन से बरसती है भगवत कृपा: राष्ट्रीय संत बाबा बाल

Mon, 09 Sep 2024 02:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा की प्रवचन वर्षा से वातावरण श्रीकृष्ण नाम महिमा के रंग में रंगा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना/मुबारिकपुर। श्रीराधा कृष्ण मंदिर कोटला कलां ऊना में राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज के तत्वावधान से इन दिनों पावन पुनीत श्रीमद्भागवत कथा की प्रवचन वर्षा से समूचा वातावरण श्रीकृष्ण नाम महिमा के रंग में रंगा हुआ है। इस धार्मिक कथा सप्ताह कार्यक्रम में राष्ट्रीय संत बाबा बालजी महाराज के संगत ने दर्शन किए व आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर बाबा बाल जी ने कहा कि मनुष्य जीवन दुर्लभ है। इसमें श्रीकृष्ण नाम सिमरन व भजन कीर्तन करने से ही कल्याण सम्भव है। महाराज ने कहा कि जीवन में सुखों के पीछे भागते रहकर उस परमात्मा के सिमरन के लिए समय न निकालना मानव जीवन के लक्ष्य से दूर होने के समान है, जिसमें भागवताचार्य जी के द्वारा जीवन में प्रभु नाम महिमा की शक्ति व प्रभाव का वर्णन का विस्तार से वर्णन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संसार में कहने को सब अपने दिखते हैं, लेकिन वास्तव में अगर कोई अपना है तो प्रभु नाम भजन व सिमरन से प्रभु कृपा से मिलने वाली आधात्मिक शक्ति, जो हमें सदगुरू के माध्यम से परमात्मा की भक्ति का मार्ग दिखाती है। इस अवसर पर आई संगतों आश्रम में लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें