फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: मैंगो शेक पिलाओ, नशा भगाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
नेहरू युवा मंडल ने लगाया मैंगो शेक का भंडारा
विज्ञापन

नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : जोगी

संवाद न्यूज एजेंसी
जोल (ऊना)। महालक्ष्मी इंडस्ट्री अंबेहड़ा और नेहरू युवा मंडल के युवाओं ने रविवार को मैंगो शेक और ब्रेड कुलचे का भंडारा लगाया। जिला प्रशासन की ओर से चलाए गए नशा मुक्त अभियान से प्रेरित होकर राष्ट्रीय मुस्कान शक्ति दिवस पर अंबेहड़ा रामकिशन में युवा मंडल के युवाओं और गांववासियों के सहयोग से यह आयोजन किया गया। इस दौरान युवाओं और अन्य सहयोगियों ने राहगीरों को रोककर उन्हें मैंगो शेक वितरित किया। कार्यक्रम में एक क्विंटल गाय का दूध, 2000 ब्रेड कुलचे और 3 क्विंटल आम का शेक बनाया गया। भंडारे में हर साल की भांति इस वर्ष भी स्थानीय गांववासियों की ओर से सहयोग किया गया। नेहरू युवा मंडल अंबेहड़ा के युवाओं एवं बच्चों ने मैंगो शेक पिलाओ, नशा भगाओ अभियान के तहत मैंगो शेक पिलाया। युवाओं ने राहगीरों को शाम के समय नशा न करने के लिए प्रेरित किया और मैंगो शेक पीने का आह्वान किया। उद्योगपति एवं समाजसेवी योगराज जोगी ने कहा कि नशा मुक्त ऊना अभियान समाज की उन्नति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखने के लिए खेलों की ओर युवाओं का ध्यान केंद्रित कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें