ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत एक गांव की 15 साल की छात्रा मंगलवार को स्कूल गई और घर नहीं लौटी। छात्रा की पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्रा के पिता ने शिकायत में बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी गांव के सरकारी स्कूल में पढ़ाई करती है। मंगलवार को वह रोजाना की तरह स्कूल गई लेकिन घर वापस नहीं आई। सभी जगह ढूंढने पर कहीं नहीं मिली। उसे शक है कि उसकी बेटी रेशम लाल निवासी गांव बोड़ा तहसील गढ़शंकर जिला होशियारपुर पंजाब के साथ कहीं चली गई। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस टीम लड़की की तलाश में लगी है। कहा कि परिजनों की ओर से बताए तथ्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। संवाद