फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रीश्री रविशंकर को ज्योतिष पर लिखी रिसर्च बुक की भेंट

Sat, 04 May 2024 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर को गुरमीत बेदी  ज्योतिष पर लिखी रिसर्च बुक भेंट करते हुए ।स्र
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल अकादमी से पुरस्कृत जाने-माने साहित्यकार और ज्योतिष शोधार्थी गुरमीत बेदी ने विश्व विख्यात आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर को ज्योतिष पर लिखी अपनी शोध पुस्तक एस्ट्रोलॉजी एक विज्ञान की प्रति भेंट की। आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि साहित्य की विभिन्न विधाओं में सृजन के अलावा गुरमीत बेदी ने तीन दशक के अपने व्यापक शोध के बाद अपनी इस पुस्तक में ज्योतिष को लेकर फैली अनेक भ्रांतियों का निराकरण करके इसे एक संपूर्ण विज्ञान साबित करने का प्रयास किया है। उन्होंने कहा कि ज्योतिष विषय पर लगातार शोध होना चाहिए, ताकि विश्व भारत की इस गौरवपूर्ण विरासत से लाभान्वित हो सके। उन्होंने इस विषय पर शोध करने के लिए गुरमीत बेदी को बधाई दी। उन्होंने आर्ट आफ लिविंग का दुशाला पहनाकर लेखक को सम्मानित भी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें