दियोली में खेत में निकले पायथन को रेस्क्यू करती हुई वन विभाग की टीम। संवाद
घनारी (ऊना)। गगरेट के दियोली गांव में मंगलवार सुबह खेत की जुताई कर रहे किसान के सामने अचानक विशालकाय अजगर आ गया। दियोली सिलिंडर फैक्ट्री के पीछे खेत में अजगर देखकर ट्रैक्टर चला रहे अशोक कुमार ने तुरंत ट्रैक्टर रोक दिया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन मित्र और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सावधानीपूर्वक अजगर का रेस्क्यू कर उसे जंगल में छोड़ दिया। बीट गार्ड अजय कुमार ने बताया कि अजगर ने कुछ खाया हुआ था, जिसके चलते वह एक ही स्थान पर पड़ा था। उन्होंने ग्रामीणों से सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर खुद पकड़ने के बजाय वन विभाग को सूचना देने की अपील की। संवाद