फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दोबारा खुलेगा घुंघन कलां प्राथमिक स्कूल, सरकार ने दी मंजूरी

Wed, 02 Sep 2026 07:05 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के घुंघन कलां गांव के बच्चों और अभिभावकों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। बंद राजकीय प्राथमिक स्कूल घुंघन कलां को दोबारा खोलने की सरकार ने मंजूरी दे दी है। जारी आदेशों के बाद ग्रामीणों और अभिभावकों में खुशी की लहर है। उन्होंने स्थानीय विधायक विवेक शर्मा का आभार जताया। बता दें करीब दो वर्ष पहले विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण स्कूल बंद कर दिया गया था। इसके बाद छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए चार से पांच किलोमीटर दूर जाना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने स्कूल दोबारा खोलने की मांग विधायक के समक्ष रखी थी। विधायक ने मामले को सरकार और शिक्षा विभाग के समक्ष प्रमुखता से उठाया, जिसके परिणामस्वरूप स्कूल को दोबारा खोलने की स्वीकृति मिली। विधायक विवेक शर्मा ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान करवाना मेरा दायित्व है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शिक्षा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के प्रयास जारी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें