फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घनारी के किसान शिव कुमार ने बनाया जल संरक्षण से खेती का नया मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात के पानी को पक्के टैंक में संग्रहीत कर 10 कनाल में उगाई सरसों
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
घनारी (ऊना)। घनारी के अग्रणी किसान शिव कुमार ने मेहनत के बलबूते जल संरक्षण की अनूठी मिसाल पेश की है। शिव कुमार ने अपने खेतों में बरसात के पानी को एक पक्के टैंक में संग्रहीत किया और इस पानी का उपयोग 38 फव्वारों और टुल्लू पंप के माध्यम से किया। इसके परिणामस्वरूप उन्होंने 10 कनाल भूमि पर सरसों की खेती तैयार की है। शिव कुमार की सरसों की फसल ने न केवल उनकी मेहनत और नवाचार का प्रमाण दिया है, बल्कि क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। उनकी फसल की ग्रोथ इतनी शानदार है कि सरसों के पौधे 6 फीट से भी अधिक ऊंचाई तक पहुंच गए हैं। शिव कुमार नियमित रूप से फसल की देखभाल करते हैं। शिव कुमार का यह मॉडल उन किसानों के लिए प्रेरणा है, जो सिंचाई के लिए पानी की कमी से जूझ रहे हैं। उनके प्रयास साबित करते हैं कि जल संरक्षण और सही प्रबंधन के जरिये खेती में बेहतरीन परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने अन्य किसानों से भी आग्रह किया है कि वे इस तरीके को अपनाकर अपनी कृषि में सुधार लाएं। घनारी में शिव कुमार का यह प्रयास जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के लिए आदर्श बन रहा है और किसानों को आत्मनिर्भरता की ओर प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें