घनारी (ऊना)। उपमंडल गगरेट के तहत घनारी गांव में चंगा बस्ती (किलोमीटर 0/0 से 2/0) सड़क 18 अक्तूबर से 17 नवंबर (30 दिन) तक यातायात के अस्थायी तौर पर बंद रहेगी। इस दौरान ट्रैफिक बाया घनारी-नंगल जरियालां रोड पर डायवर्ट रहेगा। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 115 व 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उपायुक्त ने बताया कि यह आदेश संबंधित सड़क मार्ग के आवश्यक निर्माण कार्यों को त्वरित और सुचारु रूप से करने को लेकर जारी किए गए हैं। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को सड़क बंद करने को लेकर जनता को सूचित करने और मार्ग परिवर्तन की जानकारी देने के लिए अग्रिम बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।