फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जोल/ऊना। उप तहसील जोल की ग्राम पंचायत सोहारी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरा महोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। दशहरा आयोजक डॉ. अश्वनी शर्मा (छोटू) ने बताया कि सुबह सोहारी से ऊषा माता मंदिर चौकीमन्यार तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसका मार्ग में जगह-जगह लोगों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। शोभायात्रा की वापसी पर दोपहर का भोजन शहीद भगत सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सोहारी में आयोजित किया गया। इसके उपरांत प्रवचन और झांकियों का सुंदर आयोजन हुआ। कार्यक्रम के अंत में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों का दहन कर बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया गया। इस अवसर पर भजन गायक विनय पराशर ने अपने मधुर भजनों से उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। उन्होंने अपने भजनों और प्रवचनों के माध्यम से सनातन धर्म की महिमा और बुराई पर अच्छाई की जीत का महत्व विस्तार से समझाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें