भरवाईं (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरवाईं में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन प्रभातफेरी के साथ शुरू हुआ। प्रभातफेरी के बाद स्वयंसेवियों ने परेड ड्रिल, व्यायाम और योगाभ्यास किया। इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर की सफाई की। शिविर के दूसरे दिन सुबह के समय विशेष व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में एसबीआई बैंक चिंतपूर्णी से शाखा प्रबंधक अनिल शर्मा उपस्थित रहे और बैंक से जुड़ी जानकारियां स्वयंसेवियों से साझा कीं। वहीं, शाम के समय विशेष व्याख्यान में एसआई सुरेंद्र कुमार, रामगोपाल चिंतपूर्णी थाना ने वक्ता के रूप में बतौर वक्ता शिरकत की। उन्होंने स्वयंसेवियों को ट्रैफिक नियमों व नशे से मुक्त रहने की जानकारी दी। संवाद