फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: घरों और मंदिरों में बिराजे गणपति बप्पा

विज्ञापन
अजोलीशास्त्री मार्केट में गणेश महोत्सव के दौरान भगवान गणेश जी की मूर्ति स्थापना व पूजन करते: सं
विज्ञापन
अजोली में मूर्ति स्थापना के साथ ही 31वां गणेश महोत्सव शुरु
विज्ञापन


6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी को होगा विसर्जन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतोषगढ़ (ऊना)। दस दिवसीय गणेश महोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो गई। सुबह से ही मंदिरों व घरों में गणपति बप्पा की स्थापना का दौर चला और चारों ओर गणपति बप्पा मोरया के जयघोष गूंजे। अजोली स्थित शास्त्री मार्केट में गणेश महोत्सव कमेटी ने भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापना व विशेष पूजा-अर्चना के साथ 31वें गणेश महोत्सव की शुरुआत की। गणेश जी को लड्डू का भोग लगाया गया। ऊना, अंब व आसपास क्षेत्रों सहित कई घरों में भी श्रद्धालुओं ने गणपति की स्थापना की। इस बार मिट्टी की प्रतिमाओं की मांग अधिक रही। सोमवार से ही श्रद्धालु गणेश प्रतिमाएं अपने घरों व स्थलों पर ले आए थे। अब 6 सितंबर अनंत चतुर्दशी को प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर गणेश महोत्सव कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण द्विवेदी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें