फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बिना फिटनेस सर्टीफिकेट दौड़ रही निजी बस को गगरेट पुलिस ने किया जब्त

Sat, 28 Sep 2024 02:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर लगा सवालिया निशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गगरेट (ऊना)। जिले के कई निर्धारित रूटों पर चल रही निजी बसों में यात्रा करना जान जोखिम में डालने जैसा साबित हो सकता है। गगरेट पुलिस ने शुक्रवार को एक निजी बस को बिना फिटनेस सर्टीफिकेट्स के निर्धारित रूट पर दौड़ते पकड़ा है।
पुलिस ने उक्त बस को जब्त कर लिया है। ऐसे में परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गया है। आखिर क्या वजह है कि क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी का कार्यालय ऊना में होने के बावजूद यह जांच तक नहीं की जा रही है कि आम जनता के प्रमुख परिवहन के साधन क्या सुरक्षा मानकों पर खरा उतर भी रहे हैं या नहीं। क्या परिवहन विभाग ऐसी जांच करने के लिए किसी बड़े हादसे के इंतजार में है। शुक्रवार को गगरेट पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना कर रही कुछ यात्री बसों की रैंडमली जांच की, तो एक निजी बस ऐसी पाई गई, जिसका फिटनेस सर्टीफिकेट्स ही नहीं था। पुलिस की इस कार्रवाई ने परिवहन विभाग की कार्यप्रणाली को ही कठघरे में खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल यह है कि अगर पुलिस विभाग बिना फिटनेस के दौड़ रही बसों को पकड़ सकता है तो फिर परिवहन विभाग की नजर अब तक ऐसी यात्री बसों पर क्यों नहीं पड़ी। हैरत की बात है कि परिवहन विभाग ने कभी ऐसी निजी यात्री बसों की जांच के लिए कोई विशेष मुहिम ही नहीं चलाई। जाहिर है कि जिले के ग्रामीण रूटों पर चलने वाली ऐसी निजी यात्री बसें यात्रियों की जान की दुश्मन भी बन सकती हैं। जाहिर है कि अगर पुलिस ने बिना फिटनेस के दौड़ रही निजी बस का पटाक्षेप किया है, तो न जानें अन्य निजी यात्री बसों के पास फिटनेस सर्टीफिकेट्स है भी या नहीं। ऐसे में कोई बड़ा हादसा हुआ और तब जाकर यह खुलासा हुआ कि उक्त बस का फिटनेस सर्टीफिकेट्स ही नहीं था, तो शायद ही किसी अधिकारी से कोई बयान देते हुए बने। उधर, एएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि गगरेट पुलिस ने एक निजी बस जब्त की है, जिसके पास फिटनेस सर्टीफिकेट्स नहीं था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें