फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: संगठन मंत्री सिद्धार्थन की मौजूदगी में गगरेट भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति

Tue, 03 Nov 2026 06:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। हिमाचल प्रदेश में वर्ष 2027 में प्रस्तावित विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी सक्रियता बढ़ानी शुरू कर दी है। इसी क्रम में गगरेट विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में भाजपा संगठन मंत्री सिद्धार्थन विशेष रूप से उपस्थित रहे, जबकि प्रदेश भाजयुमो उपाध्यक्ष चैतन्य शर्मा ने भी इसमें भाग लिया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक रणनीति पर चर्चा की गई। पार्टी संगठन को बूथ स्तर पर सुदृढ़ करने, निर्धारित कार्ययोजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने को लेकर पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया गया। इसके अलावा कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने और संगठनात्मक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सक्रियता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें