फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पितृ यज्ञ में डाली पूर्ण आहुति, लगाया भंडारा

विज्ञापन
ग्राम पंचायत डीहर के चम्बोआ गांव में दो दिवसीय पितृ यज्ञ समारोह में हवन यज्ञ में आहूतियां डालते
विज्ञापन
जोल (ऊना)। ग्राम पंचायत डीहर के चंबोआ में दो दिवसीय पितृ यज्ञ समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ पं. विनोद शर्मा की ओर से सुबह 08:15 बजे से पूजा पाठ के साथ शुरू किया गया। इसमें मुख्य यजमान अजीत कुमार, मोहनलाल शर्मा, सतपाल शर्मा, जय लाल शर्मा, ओंकार दास शास्त्री, सत्येंद्र नाथ, देवराज, संजू, सोनू एवं गांव की समस्त नारी शक्ति ने इस पूजा पाठ में बढ़-चढ़कर भाग लिया। सुबह 11:15 बजे पितृ यज्ञ में पूर्ण आहुति डाली गई। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान शास्त्री ओंकार दास ने बताया कि हिंदू शास्त्रों के अनुसार पितृ यज्ञ में तर्पण व श्राद्ध करने से व्यक्ति को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। घर में सुख शांति एवं समृद्धि बनी रहती है। इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें