फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर का निशुल्क प्रशिक्षण कल से

Sun, 22 Mar 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ऊना में 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार 23 मार्च से आरंभ होने जा रहा है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने के लिए जिला ऊना के किसी भी गांव से संबंधित इच्छुक प्रतिभागी अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। कार्यक्रम संचालक आकाश भारद्वाज ने बताया कि प्रशिक्षण पूरी तरह निशुल्क होगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को रहने और खाने की सुविधा के साथ साथ बैंक ऋण की जानकारी और सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को ड्रेस, कॉपी, पेन तथा प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यक सामग्री भी बैंक द्वारा निशुल्क प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को सरकारी प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपना आधार कार्ड, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र तथा तीन पासपोर्ट साइज फोटो लेकर पीएनबी आरसेटी ऊना कार्यालय में पंजीकरण करवा सकते हैं। अधिक जानकारी अथवा पंजीकरण के लिए प्रतिभागी मोबाइल नंबर 9857442442 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें