गगरेट (ऊना)। प्रबल टीएमटी रीबार्स निर्माता सालसन उद्योग अब इमरजेंसी में मरीजों को निशुल्क एंबुलेंस की सेवा देने के लिए आगे आया है। सालसन उद्योग ने 24 घंटे निशुल्क सेवाएं देने वाली इस एंबुलेंस सेवा की शुरूआत विधानसभा क्षेत्र गगरेट से की है। इसके उद्योग प्रबंधन औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में निशुल्क डिस्पेंसरी भी चलाएगा।
मंगलवार को नवमी के उपलक्ष्य पर विधायक राजेश ठाकुर ने डिस्पेंसरी के साथ निशुल्क एंबुलेंस सेवा की शुरूआत हरी झंडी दिखा कर की। इस अवसर पर उद्योग के सरदार कर्ण जीत सिंह कंग, उपमंडल औद्योगिक संघ के अध्यक्ष प्रमोद शर्मा, महासचिव सुरेश शर्मा, चंचल शर्मा, कांग्रेस नेता सुदर्शन सिंह बबलू, द विशाल हिमाचल गुड्स ट्रांसपोर्ट सोसायटी के प्रधान सतीश गोगी व अन्य मौजूद रहे। संवाद
---
बच्चों के खून की जांच की
बंगाणा (ऊना)। क्षेत्र के बाल विकास अधिकारी धुंधला की सीडीपीओ गीता सिंगटा की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्र नलवाडी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ। शिविर में डॉ बीना देवी ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। बच्चों में खून की जांच के अलावा अन्य बीमारियों के बारे भी जागरूक किया गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक आशा कुमारी, नलवाड़ी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता प्रोमिला देवी, धनेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता त्रिशला देवी, ठठूंह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलम कुमारी, कमलेश कुमारी व अन्य मौजूद रहे। संवाद