फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रतिबंधित लकड़ी पंजाब लेकर जा रहे चार वाहन जब्त

विज्ञापन
गगरेट में प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी के साथ पकड़े गए वाहनों के साथ वन विभाग के कर्मी। विभाग - फोटो : पीड़ित सूर्या ।
विज्ञापन
वन विभाग ने गगरेट में शनिवार सुबह हिमाचल पंजाब सीमा पर की कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। प्रदेश में कटान के लिए प्रतिबंधित लकड़ी की तस्करी कर इसे पंजाब पहुंचाने वाले वन माफिया पर विभाग की कार्रवाई की है। फोरेस्ट रेंज अधिकारी राहुल ठाकुर की अगुवाई में वन विभाग की टीम ने शनिवार सुबह बाॅर्डर क्राॅस करने से पहले ही प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी से लदे चार वाहनों को जब्त किया। इस बाबत वन विभाग ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार दूसरे राज्यों को लकड़ी का निर्यात करने के लिए न तो वन विभाग से वैध परमिट लिया जा रहा और न ही पेड़ों को काटने की अनुमति ली जा रही। पेड़ भी ऐसे काटे जा रहे कि जिन्हें काटने पर पूर्णतया प्रतिबंध है। शनिवार सुबह फोरेस्ट रेंज अफसर राहुल ठाकुर, वन खंड अधिकारी अशोक कुमार, वन रक्षक बलदेव सिंह, विक्रांत सिंह, अजय कुमार के साथ लकड़ी तस्करी के मामले पकड़ने के लिए खुद हिमाचल-पंजाब की सीमा पर छुप कर खड़े रहे। जैसे ही चार वाहन लकड़ी लेकर आए तो इन्हें रोककर जब जांच की तो इन सभी वाहनों में अवैध तरीके से पंजाब ले जाई जा रही प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ों की लकड़ी बरामद हुई। इन सभी वाहनों को लकड़ी सहित जब्त कर लिया गया है। वन मंडल अधिकारी सुशील राणा ने बताया कि अवैध तरीके से लकड़ी तस्करी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शनिवार को गगरेट में चार वाहन प्रतिबंधित प्रजाति की लकड़ी के साथ जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें