फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पंडोगा में मजदूरों की चार झुग्गियां राख

विज्ञापन
विज्ञापन
ईसपुर (ऊना)। हरोली खंड के पंडोगा में निजी जमीन पर बनाई गई करीब चार झुग्गियां आग की भेंट चढ़ गईं। झुग्गियां जलने से करीब 50 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने से झुग्गियों में पड़े बिस्तर, चारपाई, दो साइकिलें, खाद्य सामान, पंखे, एलसीडी आदि राख हो गए हैं। गनीमत यह रही कि समय रहते अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया अन्यथा थोड़ी दूर पर स्थित पेट्रोल पंप की ओर आग बढ़ रही थी जिससे बड़ा हादसा होने की संभावना भी बनी रही। फिलहाल सूचना के बाद पुलिस भी आगामी कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब पंडोगा स्थित निजी भूमि पर प्रवासियों के लिए बनाई गई झुग्गियों में एकाएक आग भड़क गई। गनीमत रही कि जिस आग से कोई हताहत नहीं हुआ और जानी नुकसान से बच गए। देखते ही देखते विकराल हुई आग की लपटों ने चारों झुग्गियों को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग लगने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। लेकिन आग लगने से यहां रहने वाले प्रवासी जगपाल, राजू, राम सिंह निवासी यूपी व अनीश दत्ता निवासी पंडोगा को नुकसान हुआ है। पंडोगा पुलिस चौकी ने भी मामले की सूचना के बाद जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें