ऊना। जिले के प्रत्येक स्कूल से चार स्काउट और एक स्काउट मास्टर का चयन होगा। पहली से लेकर सात अक्तूबर तक सदाशिव मंदिर तलमेहड़ा में तृतीय सोपन टेस्टिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। स्काउट मास्टर बनने के लिए सात दिन तक का बेसिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग ऊना के उपनिदेशक सोम लाल धीमान ने बताया कि विभाग ने संबंधित स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया है। स्काउट्स के लिए तृतीय सोपान परीक्षा शिविर सात अक्तूबर 2026 तक होगा। भारत स्काउट्स एंड गाइड्स एसोसिएशन जिला ऊना के बैनर तले कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस संबंध में सभी संस्थानों के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे अपने-अपने विद्यालयों से चार स्काउट्स और एक स्काउट मास्टर को कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए भेजें। यह शिविर निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार स्काउट्स की तृतीय सोपन दक्षता का आकलन और उसे पूर्ण करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस पाठ्यक्रम का उद्देश्य स्काउट मास्टर्स को स्काउट टुकड़ी के उचित संचालन के लिए बुनियादी प्रशिक्षण और आवश्यक ज्ञान प्रदान करना है। यह पाठ्यक्रम पहले से प्रशिक्षित स्काउट मास्टर्स के ज्ञान और कौशल को उन्नत करने के लिए है। स्काउट्स के लैंप और यात्रा खर्च उनके संबंधित सहायक द्वारा वहन किए जाएंगे और नियमों के अनुसार उसके हकदार होंगे। शिविर के दौरान स्काउट्स की सुरक्षा और संरक्षा की पूरी जिम्मेदारी संबंधित स्काउट्स मास्टर्स की होगी। शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को संबंधित अधिकारी से परामर्श लेना होगा। शिविर शुल्क स्काउट्स के लिए 870 रुपये रखा गया। स्काउट्स की न्यूनतम आयु 13 वर्ष तय की गई है। स्काउट मास्टर्स के लिए के शिविर शुल्क कुल 1050 रुपये है। इसके अलावा पूरी वर्दी, तृतीय सोपन लॉग बुक, नोटबुक, कॉपी, परपेंड, तीन मीटर लंबी रस्सी, त्रिकोणीय पट्टी, गैलगेट आर्टेरियल, व्यक्तिगत किट, पानी की बोतल, दवाइयां, चीनी कपड़े और मौसम के अनुसार बिस्तर शामिल रहेगा।