फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमीन विवाद में हत्या के चारों आरोपी चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Sat, 13 Jul 2024 03:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की हटली पंचायत के दनोह गांव में जमीन विवाद को लेकर बलदेव सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को अदालत ने चार दिन यानी सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि बुधवार रात गांव में रास्ते के निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बीच तेजधार वस्तु से वार कर बलदेव सिंह की हत्या कर दी गई। इस मामले में चार लोग आरोपी है। वीरवार देर रात पुलिस ने चारों आरोपियों को उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद शुक्रवार को चारों आरोपियों को बंगाणा पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने बिना देरी किए चारों को चार दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का फैसला सुनाया। अब पुलिस चार दिन के रिमांड में चारों आरोपियों से हत्या करने की वजह की जांच करेगी। पुलिस ने वीरवार को ही आरोपियों के खिलाफ सभी साक्ष्य जुटा लिए थे और आरोपियों की धर पकड़ के लिए एक टीम का गठन भी कर दिया।
वीरवार देर रात पुलिस की टीम ने हत्या में शामिल चारों आरोपियों को उनके घरों से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बताया कि जमीन विवाद के चलते मारपीट में पुलिस ने सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और सुबह अदालत में पेश किया गया। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें