फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गोगी निर्विरोध बने अध्यक्ष

Tue, 23 Jun 2026 06:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पंचायत समिति ऊना के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के लिए सोमवार को डीआरडीए कार्यालय ऊना में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। 24 सदस्यों वाली पंचायत समिति ऊना की चुनाव प्रक्रिया में एक बीडीसी सदस्य नदारद रहा। चुनाव प्रक्रिया में दो-तिहाई से कोरम पूरा हुआ। पीठासीन अधिकारी एवं एसडीएम ऊना अभिषेक मित्तल की देखरेख में हुए चुनाव में रायपुर वार्ड से निर्वाचित सदस्य एवं पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष हरपाल सिंह गोगी को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया जबकि महिंद्र पाल ने उपाध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया। अध्यक्ष पद के लिए हरपाल सिंह गोगी का नाम प्रस्तावित किया गया जबकि कोई अन्य नामांकन न आने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए महिंद्र पाल और अरुण के बीच मुकाबला हुआ। मतदान में महिंद्र पाल को 12 और अरुण को 11 मत प्राप्त हुए। एक वोट के अंतर से जीत दर्ज कर महिंद्र पाल पंचायत समिति ऊना के नए उपाध्यक्ष बने। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। एसडीएम अभिषेक मित्तल ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण इकाई है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया जाना चाहिए। इस अवसर पर सदर विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने भी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नया नेतृत्व पंचायत समिति के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा देगा और लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें