फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्थिक संकट के लिए पूर्व भाजपा की सरकार जिम्मेदार : रायजादा

Mon, 23 Sep 2024 04:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा। संवाद
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने किया भाजपा पर पलटवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं के बयानों पर पलटवार किया है। रविवार को ऊना से जारी बयान में रायजादा ने हिमाचल प्रदेश में चल रहे आर्थिक संकट के लिए भारतीय जनता पार्टी को ही जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सरकार राज्य को बेहतर ढंग से चला रही है, लेकिन भाजपा को केंद्र से हिमाचल प्रदेश का पैसा लेकर आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में लोगों के साथ किए सभी 10 वादे पूरे करते हुए राजधर्म निभाया है। सबसे पहले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम दी गई। महिलाओं को प्रति माह 1500 रुपये दिए गए, युवाओं के लिए हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही रोजगार के द्वार खोल दिए, लेकिन भाजपा ने हिमाचल के लिए क्या किया, भाजपा के नेताओं को यह बताना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन स्कीम को रोकने के लिए केंद्र ने कर्मचारियों के 45,000 करोड रुपये पर कुंडली मार ली है। यहां तक कि हिमाचल प्रदेश का जीएसटी का शेयर भी उसे नहीं दिया जा रहा, लेकिन इसके बावजूद हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने जनता के साथ किए हर वादे को पूरा करते हुए हर वर्ग को राहत प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें